समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

भिलाई-रिसाली की मतदाता सूची पर उठे सवाल, 4 वार्डों में 1500 से अधिक वोटरों के नाम बदलने का आरोप

भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव से पहले भिलाई और रिसाली की प्रारंभिक मतदाता सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महापौर नीरज पाल और भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि भिलाई के तीन और रिसाली के एक वार्ड में 1500 से अधिक मतदाताओं के नाम उनके मूल वार्ड से हटाकर दूसरे वार्डों में दर्ज कर दिए गए हैं।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/95427102026085740.jpeg

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कई ऐसे परिवार हैं, जो वर्षों से एक ही इलाके में रह रहे हैं, लेकिन नई सूची में उनके नाम दूसरे वार्डों में चले गए हैं। कुछ मामलों में पूरे मतदान केंद्र के मतदाताओं के नाम बदलने की बात भी सामने आई है। नेताओं ने इसे सामान्य लापरवाही मानने के बजाय गंभीर मामला बताते हुए जांच की मांग उठाई है।

वार्ड 60 में 520 मतदाता बढ़ने का दावा

महापौर नीरज पाल के वार्ड 60 सेक्टर-5 में मतदाताओं की संख्या को लेकर सवाल उठे हैं। आरोप के मुताबिक, पहले इस वार्ड में करीब 2300 मतदाता दर्ज थे, लेकिन नई सूची में संख्या बढ़कर 2820 हो गई। जांच के दौरान दावा किया गया कि पड़ोसी वार्ड 59 के मतदाताओं को वार्ड 60 की सूची में शामिल कर दिया गया।

कोहका के वार्ड 12 में 250 नाम दूसरी जगह दर्ज होने का आरोप

कोहका के बजरंगपारा वार्ड 12 में करीब 250 मतदाताओं के नाम वार्ड 11 टाटा लाइन में दर्ज किए जाने का आरोप है। बताया गया कि यहां लंबे समय से रहने वाले कई लोगों और पूर्व पार्षदों के नाम भी अपने वार्ड की नई सूची में नहीं मिल रहे हैं। कुछ परिवारों के सदस्यों के नाम दूसरे वार्डों में स्थानांतरित होने की बात कही गई है।

सुपेला के वार्ड 9 में भी गड़बड़ी की शिकायत

सुपेला के राजीव नगर स्थित वार्ड 9 में करीब 500 मतदाताओं के नामों में बदलाव का आरोप लगाया गया है। दावा है कि एक मतदान केंद्र के लगभग 300 मतदाताओं के नाम वार्ड 10 लक्ष्मी नगर में दर्ज हो गए। इसके अलावा, फरीद नगर क्षेत्र के करीब 500 मतदाताओं के नाम भी वार्ड 9 की सूची में दिखाई देने की बात कही गई है।

रिसाली के आशीष नगर में परिवारों के नाम अलग-अलग वार्डों में

रिसाली नगर निगम के वार्ड 25 आशीष नगर में भी मतदाता सूची को लेकर शिकायत सामने आई है। आरोप है कि यहां रहने वाले कई परिवारों के नाम वार्ड 23, 24 और 26 में दर्ज कर दिए गए हैं। कुछ परिवारों के सभी सदस्यों के नाम वार्ड 25 की सूची से गायब होने का दावा किया गया है।

तकनीकी गलती या लापरवाही, जांच की मांग

मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के पीछे दो संभावित कारण बताए जा रहे हैं। पहला, विधानसभा मतदाता सूची से नगरीय निकाय की सूची तैयार करते समय बीएलओ स्तर पर क्रमांक या विवरण दर्ज करने में गलती होना। दूसरा, डेटा एंट्री के दौरान मतदान केंद्र के अलग-अलग अनुभागों को गलत वार्डों से जोड़ देना।महापौर नीरज पाल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सवाल उठाया है कि नई जनगणना और परिसीमन के अभाव में वार्डों के मतदाता आंकड़ों में इतना बड़ा बदलाव कैसे हुआ। उनका आरोप है कि इससे वार्डों का चुनावी समीकरण और आरक्षण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।फिलहाल, इन आरोपों की आधिकारिक जांच और संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की पुष्टि के आधार पर ही गड़बड़ी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.