दुर्ग जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। जिले में 26 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की 12 कंपनियां शामिल होंगी, जो कुल 825 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी।
इस भर्ती में 10वीं और 12वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। इसमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के पद शामिल हैं।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अनुसार, अब तक 12 निजी कंपनियों से 825 पदों के लिए रिक्तियां प्राप्त हुई हैं।
ऐसे करें आवेदन
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप पर जाकर उपलब्ध पदों की जानकारी देख सकते हैं।
आवेदन करने के लिए रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को 26 नवंबर को मालवीय नगर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र पहुंचना होगा। यहां उन्हें अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए युवा दुर्ग के जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
यह रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर प्रदान करेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.