दुर्ग, 03 नवम्बर 2026। संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर ने आज संभागीय कार्यालय के सभाकक्ष में संभाग स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन के लिए सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ऐसे में अब सभी कार्यालयों में फाइलों का आवागमन अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि एल-1, एल-2, एल-3 एवं एल-4 स्तर के अधिकारी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। शिकायतों का समाधान इस प्रकार होना चाहिए कि आवेदक पूरी तरह संतुष्ट हों।
उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से जनजागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास और निरंतर जागरूकता बेहद जरूरी है।
बैठक में संभागायुक्त ने शासन की मंशा के अनुरूप संभाग की सभी ग्राम पंचायतों में प्राथमिक सहकारी समितियों के गठन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आयुक्त सहकारी समितियां को दुग्ध, मत्स्य एवं वनोपज से संबंधित समितियों का अधिक से अधिक गठन कराने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि संभाग की कुल 2443 ग्राम पंचायतों में से अब तक 1330 ग्राम पंचायतों में उक्त समितियों का गठन किया जा चुका है।
इसके अलावा संभागायुक्त ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी विभागों को चंदूलाल चंद्राकर चिकित्सा महाविद्यालय एवं गर्ल्स कॉलेज दुर्ग में छात्रावास निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीजीएमएससी के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों तथा जल जीवन मिशन की प्रगति की भी समीक्षा की और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।
बैठक से पूर्व अधिकारियों ने कार्यालयीन कार्यों के दौरान मानसिक तनाव से मुक्ति एवं कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी रीता दीदी के मार्गदर्शन में ध्यान एवं मेडिटेशन किया। इस दौरान उन्हें स्वस्थ कार्यशैली और मानसिक एकाग्रता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सभी अधिकारियों को आगामी 13 दिसंबर 2026 को ब्रह्माकुमारीज आनंद सरोवर, दुर्ग में आयोजित दिव्य उद्बोधन एवं मेडिटेशन सत्र में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।
बैठक में उपायुक्त श्री पदुम लाल यादव सहित संभाग स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.