रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गिरफ्तार कर ओमान से भारत लाया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब मामले की जांच में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। इसी के आधार पर ओमान की रॉयल पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इसके बाद भारत सरकार की एजेंसियों ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत लाने की कार्रवाई की।
दरअसल, महादेव ऑनलाइन बुक के जरिए देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित किए जाने का आरोप है। इस नेटवर्क में क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य खेलों पर सट्टा लगाया जाता था। जांच एजेंसियों के अनुसार, इसके लिए अलग-अलग शहरों में पैनल और ब्रांच बनाई गई थीं, जिनके माध्यम से लोगों को इस नेटवर्क से जोड़ा जाता था।
इस मामले से जुड़ी 13 FIR की जांच छत्तीसगढ़ सरकार ने CBI को सौंपी थी। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू से जांच कर रहा है।
CBI की टीम सौरभ चंद्राकर को भारत लेकर पहुंच चुकी है। अब मेडिकल जांच और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे रायपुर लाया जाएगा। जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर को उसे रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जा सकता है।
अब इस मामले में आगे की जांच और पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.