दुर्ग-रायपुर। रायपुर से दुर्ग के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। टाटीबंध चौक से नेहरू नगर चौक तक यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एनएच पीडब्ल्यूडी ने व्यापक योजना तैयार की है। करीब 163.33 करोड़ रुपये की इस योजना को मंजूरी के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के पास भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा
+91 93018 95124: 26 किलोमीटर के सफर में लगेगा कम समय
राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर मुंबई से कोलकाता और दक्षिणी राज्यों की ओर जाने वाले भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इस मार्ग से रोजाना करीब सवा लाख वाहन गुजरते हैं, जबकि सड़क की क्षमता लगभग 33 हजार वाहनों की है। वाहनों की संख्या में हर साल 5 प्रतिशत की वृद्धि हो रही है। इसके चलते कई चौक-चौराहों पर जाम की समस्या बनी रहती है।
टाटीबंध से नेहरू नगर तक 26 किलोमीटर की दूरी तय करने में सामान्य तौर पर 40 से 45 मिनट लगने चाहिए, लेकिन जाम के कारण यात्रियों को अक्सर डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है। इसके अलावा इस मार्ग पर सड़क हादसों की समस्या भी बनी हुई है
+91 93018 95124: खारून नदी पर बनेगा नया फोरलेन पुल
एनएच-53 पर खारून नदी में पहले से दो पुल मौजूद हैं। दुर्ग से रायपुर की ओर जाने वाला पुल करीब 40 साल पुराना है, जबकि रायपुर से दुर्ग की दिशा वाला पुल लगभग 22 साल पुराना है। दोनों पुलों की स्थिति कमजोर होने के कारण इनके बीच नया फोरलेन पुल बनाने की योजना है।
करीब 54 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की लंबाई 200 मीटर और चौड़ाई लगभग 9.50 मीटर होगी।
18 किलोमीटर तक बनेंगे आरसीसी क्रैश बैरियर
टाटीबंध से नेहरू नगर के बीच मेन लेन और सर्विस लेन के बीच 18 किलोमीटर तक आरसीसी क्रैश बैरियर लगाए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे दोपहिया वाहनों को अलग रखने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
सर्विस लेन की चौड़ाई होगी दोगुनीयोजना के तहत सर्विस लेन को भी चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान में इसकी चौड़ाई 3 मीटर है, जिसे बढ़ाकर 6 मीटर करने की तैयारी है। इस कार्य पर लगभग 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कई जगहों पर अतिक्रमण के कारण सर्विस लेन संकरी हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।
+91 93018 95124: चंदनीडीह में बनेगा 600 मीटर लंबा फ्लाईओवर
नंदनवन की ओर चंदनीडीह क्षेत्र में 600 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत करीब 40 करोड़ रुपये है। इस क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनती है। फ्लाईओवर बनने से भारी वाहनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और हाईवे पर यातायात का दबाव कम होगा।
कुल मिलाकर, इस योजना के पूरा होने से रायपुर-दुर्ग मार्ग पर जाम की समस्या कम होने, यात्रा का समय घटने और सड़क सुरक्षा में सुधार की उम्मीद है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.