कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद 17 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सानिया बानो के रूप में हुई है। वह कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर की रात घर में मोबाइल फोन को लेकर सानिया और उसके भाई के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर मां ने मोबाइल फोन छिपा दिया और कहा कि मोबाइल के कारण घर में झगड़े होते रहते हैं, इसलिए अब किसी को फोन नहीं दिया जाएगा। इस बात से सानिया नाराज हो गई और घर के टॉयलेट में चली गई।
काफी देर तक बाहर नहीं आई छात्रा
परिजनों के मुताबिक, सानिया के काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिवार के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा खोला गया। इसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की तैयारी की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला दर्री थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
मोबाइल को लेकर भाई-बहन में हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि सानिया बानो (17) कक्षा 9वीं की छात्रा थी। उसके पिता बकरे का कारोबार करते हैं। 31 अक्टूबर की रात मोबाइल फोन को लेकर सानिया और उसके भाई के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद मां ने मोबाइल फोन छिपा दिया था। इसी बात को लेकर सानिया नाराज हो गई थी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में मर्ग कायम कर परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, सानिया शांत स्वभाव की थी और पढ़ाई में भी अच्छी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.