दुर्ग, 22 अक्टूबर 2026। दुर्ग जिले के महत्वपूर्ण कुम्हारी-अहिवारा-पथरिया मार्ग (राज्य मार्ग क्रमांक-21) के सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 26.60 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। परियोजना के लिए 24 करोड़ 6 लाख 23 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क के डामरीकरण सहित आवश्यक संरचनात्मक कार्यों से यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
कुम्हारी-अहिवारा-पथरिया मार्ग भौगोलिक और परिवहन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह मार्ग छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच संपर्क स्थापित करने के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों तथा आवागमन केंद्रों तक पहुंच को आसान बनाता है। मध्यप्रदेश स्थित कान्हा-किसली राष्ट्रीय उद्यान की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह मार्ग उपयोगी संपर्क प्रदान करता है। इसके अलावा दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से राजधानी रायपुर की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
परियोजना के तहत पूरे 26.60 किलोमीटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं उन्नयन किया जाएगा। सड़क पर 60 मिलीमीटर मोटी डीबीएम (डेंस बिटुमिनस मैकडम) और 40 मिलीमीटर मोटी बीसी (बिटुमिनस कंक्रीट) की परत बिछाई जाएगी। इसके साथ ही दो मीटर चौड़े साइड शोल्डर का निर्माण प्रस्तावित है। पुल-पुलिया सहित आवश्यक संरचनात्मक कार्यों से सड़क की मजबूती, टिकाऊपन और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, परियोजना को 24 नवंबर 2025 को प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी। इसके बाद 8 सितंबर 2026 को कार्यादेश जारी किया गया। इस परियोजना के माध्यम से मार्ग की वर्तमान स्थिति में सुधार कर इसे क्षेत्र की बढ़ती आवागमन संबंधी जरूरतों के अनुरूप विकसित करने का लक्ष्य है।
सड़क के सुदृढ़ीकरण से किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोजाना यात्रा करने वाले नागरिकों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बेहतर सड़क होने से यात्रा अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित होगी। साथ ही समय तथा परिवहन लागत में कमी आने की संभावना है। कृषि उपज और अन्य आवश्यक सामग्रियों के परिवहन में भी सुविधा बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिल सकता है।
कुम्हारी-अहिवारा-पथरिया मार्ग का उन्नयन ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। बेहतर सड़क सुविधा से लोगों की आवश्यक सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और आसपास के क्षेत्रों के बीच आवागमन अधिक सुगम बनेगा। इससे कृषि, स्थानीय व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलने की उम्मीद है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.