रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली में आयोजित होने वाली वोटर अधिकार यात्रा में हिस्सा लेगी। 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश की महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगी। संगठन की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और मतदाताओं के अधिकारों का मुद्दा उठाया जाएगा।
राजीव भवन में तैयारियों पर हुई चर्चा
दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रायपुर के राजीव भवन में महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने की। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
इंदिरा गांधी को देंगी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि 31 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के श्रद्धांजलि स्थल पर पुष्प अर्पित करेंगी। इसके बाद 1 नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा में भाग लेंगी। संगठन ने लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों को इस कार्यक्रम का प्रमुख विषय बताया है।
महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर भी जोर
बैठक में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आम जनता के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आगामी कार्यक्रमों के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया।
बैठक में कई पदाधिकारी रहीं मौजूद
इस बैठक में नेशनल कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय, गंगा यादव, पूर्व महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे, अंजुमन ठेवर, डॉ. करुणा कुंज, सबा अली, संगीता दुबे, प्रगति बाजपेयी, हजरुन खान बानो, पूनम यादव, अंजना भट्टाचार्य, अनुसुइया राय, प्रमिला सोनवानी, भुवनेश्वरी डहरिया, पुष्पलता वैष्णव, बिंदुरानी प्रसाद, कल्पना सागर, शिल्पी तिवारी, अर्पणा फ्रांसिस और डिंपल खान सहित प्रदेश की महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.