होम / छत्तीसगढ़ / दुर्ग जिले में 5.89 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे 6 नए स्कूल भवन पाटन, धमधा, दुर्ग और भिलाई में निर्माण कार्य जारी, विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं
छत्तीसगढ़
दुर्ग, 22 अक्टूबर 2026। जिले में शासकीय स्कूलों की अधोसंरचना को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग, दुर्ग संभाग द्वारा छह नए स्कूल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इन भवनों के निर्माण पर शासन ने कुल 589.17 लाख रुपये यानी लगभग 5.89 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। निर्माण कार्यों को नवंबर-दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को इनका लाभ मिल सके।
लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तीन हायर सेकेंडरी स्कूल और तीन हाईस्कूल भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें पाटन विकासखंड के तेलीगुंडरा, धमधा विकासखंड के खिलोराकला और देवरी में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन बनाए जाएंगे। वहीं, दुर्ग विकासखंड के पुलगांव, भिलाई के कैंप-02 और धमधा विकासखंड के मलपुरीकला में नए हाईस्कूल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।
तेलीगुंडरा, खिलोराकला और देवरी में बनने वाले हायर सेकेंडरी स्कूल भवनों के लिए प्रति भवन 121.16 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस तरह तीनों भवनों के निर्माण पर कुल 363.48 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन भवनों में विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नौ क्लासरूम, भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र के लिए अलग-अलग प्रयोगशालाएं, प्राचार्य एवं स्टाफ के लिए कार्यालय तथा आवश्यक शौचालय की सुविधा विकसित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के साथ प्रयोगात्मक अध्ययन के लिए भी बेहतर वातावरण मिलेगा।
पुलगांव, मलपुरीकला और कैंप-02 भिलाई में बनने वाले हाईस्कूल भवनों के लिए प्रत्येक भवन पर 75.23 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। तीनों भवनों के निर्माण पर कुल 225.69 लाख रुपये खर्च होंगे। इन भवनों में चार क्लासरूम के साथ आर्ट रूम, कंप्यूटर रूम और लैब रूम की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा प्राचार्य एवं स्टाफ के लिए कार्यालय और आवश्यक शौचालय भी बनाए जाएंगे। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ कला, कंप्यूटर और प्रयोगात्मक गतिविधियों में भाग लेने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
छह नए स्कूल भवनों का निर्माण पूरा होने से जिले के विद्यार्थियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। आधुनिक शैक्षणिक जरूरतों के अनुरूप तैयार किए जा रहे ये भवन कक्षा संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाने के साथ प्रयोगात्मक शिक्षा को भी प्रोत्साहित करेंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे इन कार्यों से जिले में शासकीय स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.