कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तीन दिनों से लापता बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार को रजगामार चौकी क्षेत्र में करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में बच्ची का शव बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बच्ची की हालत को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
राशन दुकान जाने निकली थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, बच्ची का परिवार मूल रूप से सक्ती जिले का रहने वाला है। परिवार करीब चार महीने पहले रोजगार की तलाश में कोरबा आया था। बच्ची के पिता करीम पोल्ट्री फार्म में काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
बताया गया कि 19 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे बच्ची को घर के पास स्थित राशन दुकान से घरेलू सामान लेने के लिए भेजा गया था। लेकिन काफी देर तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाकों में खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चला, जिसके बाद रजगामार चौकी में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।
CCTV फुटेज और डॉग स्क्वायड की मदद से तलाश
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। तलाश अभियान में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई, लेकिन शुरुआती दो दिनों तक बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
गुरुवार को करीम पोल्ट्री फार्म के पीछे झाड़ियों में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, ताकि जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें।
पिता ने जताई अनजान होने की बात
बच्ची के पिता के मुताबिक, उनका परिवार दूसरे जिले से काम की तलाश में यहां आया था। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है और बच्ची के साथ क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
कोरबा के सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि बच्ची की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घटना के पीछे क्या कारण हैं, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही की जा सकेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.