समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, दुर्ग में राजेश ठाकुर बोले—हर नागरिक को मिले बराबरी का वोट अधिकार

दुर्ग। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। दुर्ग में आयोजित प्रेसवार्ता में झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और AICC पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नौकरानी हो या अंबानी, हर नागरिक को समान रूप से मतदान करने का अधिकार मिलना चाहिए।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/59126102026085533.jpeg

कांग्रेस ने अपने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान के तहत केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेरते हुए मतदाता सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने और पूरी प्रक्रिया की जांच कराने की मांग की। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई।

दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज

कांग्रेस की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राजेश ठाकुर ने दावा किया कि इस रैली में 10 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि देशभर में 208 पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को अभियान से जोड़ रहे हैं। दुर्ग और आसपास के जिलों से भी कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की बात कही गई।

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को मतदाता सूची से मृत या अपात्र लोगों के नाम हटाए जाने पर आपत्ति नहीं है, बल्कि नाम हटाने की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल हैं। उन्होंने फॉर्म-6 के इस्तेमाल और निर्णय लेने की प्रक्रिया पर भी चिंता जताई।उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर सदन से सड़क तक और जरूरत पड़ने पर न्यायालय में भी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

भाजपा नेताओं पर भी साधा निशाना

प्रेसवार्ता के दौरान ठाकुर ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के इस मुद्दे पर सामने आने को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा के प्रवक्ता जवाब देते थे, लेकिन अब रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री भी इस विषय पर सामने आ रहे हैं। उनके मुताबिक, इससे कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों की गंभीरता का पता चलता है।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर आम लोगों में भी चिंता है और कांग्रेस इस मुद्दे पर व्यापक जनसमर्थन जुटाने का प्रयास कर रही है।

व्यापारियों से सहयोग की अपील

दिल्ली में प्रस्तावित रैली के कारण व्यापार प्रभावित होने की आशंका पर राजेश ठाकुर ने व्यापारियों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदान के अधिकार की रक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है और व्यापारियों को किसी राजनीतिक दबाव में नहीं आना चाहिए।ठाकुर ने कहा कि यदि किसी व्यापारी पर दबाव बनाया जाता है, तो राहुल गांधी उनके साथ खड़े होंगे। उन्होंने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी नागरिकों के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है।

महाराष्ट्र में मतदाताओं की संख्या बढ़ने पर सवाल

पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने बेंगलुरु के महादेवपुरा क्षेत्र में कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए गलत तस्वीरों, आवेदन पत्रों के इस्तेमाल और संदिग्ध नामों से जुड़े आरोप लगाए।चौबे ने दावा किया कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच कुछ महीनों में 39 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई, जबकि इससे पहले के पांच वर्षों में 32 लाख मतदाता बढ़े थे। उन्होंने मतदाता सूची से हटाए गए नामों को वापस जोड़ने और सभी राजनीतिक दलों को विस्तृत आंकड़े डिजिटल रूप में उपलब्ध कराने की मांग की।

गांवों में चलेगा वोट रक्षक अभियान

दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक गांवों में 'वोट रक्षक अभियान' चलाया जाएगा। इसके तहत घर-घर संपर्क और चौपाल के माध्यम से उन लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी, जिनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। प्रभावित लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की भी बात कही गई।

वहीं, सुबोध हरितवाल ने चुनाव प्रक्रिया से संबंधित कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराने की मांग उठाई।प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे, सुबोध हरितवाल, आरएन वर्मा, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे।कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार की रक्षा करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.