समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकार ने रखा 160 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में 15 नवंबर 2026 से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2027 तक चलेगी। सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। वहीं, पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/41725102026110654.jpeg

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन के दौरान धान खरीदी की तारीख का ऐलान किया। इस खरीफ सीजन में राज्य सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पिछले सीजन में लगभग 140 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। इस बार लक्ष्य में 20 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोतरी की गई है।

पांच साल में धान खरीदी के लक्ष्य में करीब 63 प्रतिशत की वृद्धि

छत्तीसगढ़ में पिछले पांच वर्षों के दौरान धान खरीदी का लक्ष्य काफी बढ़ा है। वर्ष 2021-22 में यह 98 लाख मीट्रिक टन था। वर्ष 2022-23 में बढ़कर 107.5 लाख मीट्रिक टन हुआ। इसके बाद 2023-24 में 144.92 लाख मीट्रिक टन और 2024-25 में 149.25 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया।वर्ष 2025-26 में करीब 139 से 140 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया था। अब 2026-27 के लिए सरकार ने 160 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा है। इस तरह वर्ष 2021-22 की तुलना में धान खरीदी का लक्ष्य लगभग 63 प्रतिशत बढ़ गया है।

एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल धान बेच सकेंगे किसान

सरकारी व्यवस्था के अनुसार, पंजीकृत किसान अपनी जमीन के रकबे के आधार पर निर्धारित सीमा तक धान बेच सकेंगे। एक एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल, दो एकड़ में 42 क्विंटल, तीन एकड़ में 63 क्विंटल और पांच एकड़ में अधिकतम 105 क्विंटल धान बेचने की सीमा बताई गई है।

धान बेचने से पहले किसानों को इन नियमों का रखना होगा ध्यान

धान बिक्री के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन जरूरी होगा। खरीदी केंद्रों में टोकन व्यवस्था के माध्यम से निर्धारित तारीख पर धान बेचा जा सकेगा। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों में किसान की पहचान सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।धान की गुणवत्ता भी खरीदी के दौरान महत्वपूर्ण होगी। धान में नमी की मात्रा निर्धारित मानक के अनुसार अधिकतम 17 प्रतिशत होनी चाहिए। तय मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले धान को खरीदी केंद्र में अस्वीकार किया जा सकता है।सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों धान उत्पादक किसानों की नजर आगामी खरीदी सीजन पर रहेगी। किसानों को सलाह है कि धान बेचने से पहले अपना पंजीयन, टोकन और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी संबंधित खरीदी केंद्र से जरूर प्राप्त कर लें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.