दुर्ग, 24 अक्टूबर 2026। अंतरराष्ट्रीय कलाकार दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में कलाकारों के योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में शामिल 70 टीमों को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने सहित क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने मिडिल स्कूल बानबरद को हाईस्कूल में उन्नत करने तथा अहिवारा रेलवे क्रॉसिंग से अटल परिसर तक बीटी रोड के निर्माण की घोषणा भी की। सम्मेलन में चार पंथी दलों और तीन आदिवासी नृत्य दलों सहित प्रदेशभर से कलाकारों ने भाग लिया। घोषित प्रोत्साहन राशि के तहत कुल 17.50 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि ज्ञानश्रोत लोककला मंच पिछले 46 वर्षों से लगातार लोककला और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रहा है। संस्था ने अपनी निरंतर साधना से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ उन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती केवल धान उत्पादन के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध कला और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए भी जानी जाती है। इसी धरती ने तीजन बाई जैसी महान लोक कलाकारों को जन्म दिया है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की लोककला को देश और दुनिया में विशिष्ट पहचान दिलाई।
मुख्यमंत्री ने पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडवानी की महान कलाकार स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडवानी एक अनूठी लोककला है, जिसमें एक ही कलाकार महाभारत के विभिन्न पात्रों को अपने अभिनय, संवाद और भाव-भंगिमाओं के माध्यम से जीवंत कर देता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और लोक कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके गृह ग्राम गनियारी को कला ग्राम के रूप में विकसित करने तथा हाईस्कूल का नामकरण उनके नाम पर करने का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने बताया कि पंडवानी को वैश्विक पहचान दिलाने वाली डॉ. तीजन बाई के नाम पर इस वर्ष से राज्योत्सव के दौरान लोककला अलंकरण प्रदान किया जाएगा। इससे प्रदेश के लोक कलाकारों को सम्मानित करने और पारंपरिक कलाओं को प्रोत्साहन देने की दिशा में नई पहल होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा और स्थानीय कलाकारों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ फिल्म विकास बोर्ड का गठन किया गया है। नया रायपुर में लगभग 300 से 400 करोड़ रुपये की लागत से फिल्म सिटी विकसित की जा रही है। इस पहल से छत्तीसगढ़ी फिल्मों, स्थानीय प्रतिभाओं और फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. उषा बारले और ज्ञानश्रोत लोककला मंच को पंडवानी महासम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। आयोजकों की मांग पर उन्होंने सम्मेलन में भाग लेने वाली सभी 70 टीमों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। इसके साथ ही बानबरद के शैक्षणिक विकास और क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए स्कूल उन्नयन तथा सड़क निर्माण की घोषणाएं भी कीं।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने में यहां के कलाकारों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। पंडवानी, पंथी, भरथरी, ददरिया और सुवा नृत्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान हैं। ये केवल गीत और नृत्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आत्मा, परंपराओं और जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं।
उन्होंने कलाकारों से इस वार्षिक महासम्मेलन की परंपरा को निरंतर बनाए रखने और लोककलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन को विधायक श्री रिकेश सेन ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने स्वागत उद्बोधन दिया और कलाकारों से जुड़ी विभिन्न मांगों की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, नगर पालिका परिषद जामुल के अध्यक्ष श्री विद्यासेन कुशवाहा, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल तथा प्रदेशभर से आए लोक कलाकारों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
पंडवानी महासम्मेलन ने छत्तीसगढ़ की लोककला, सांस्कृतिक विरासत और कलाकारों के सम्मान के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.