
Himachal Pradesh Cloudburst: मॉनसून (Monsoon) में आसमान से बरस रही बारिश (Rain) ने देश को बेहाल कर दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक के लोग झाझम बारिश से अब त्राहिमाम कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बीती रात जोरदार बारिश हुई। कई जगह पर भूस्खलन और बादल फटने (Cloud Burst) की घटनाएं हुई। बादल फटने से सोलंग वैली (Solang Valley) के पास पागल नाले में बाढ़ आ गई। इससे मनाली-अटल टनल (Atal Tunnel) का सम्पर्क टूट गया है।