अगासदिया एवं वैभव प्रकाशन का आयोजनकमलेश चंद्राकर की पुस्तक का विमोचन एवं विमर्श‘‘अगासदिया एवं वैभव प्रकाशन द्वारा कवि कमलेश चंद्राकर का हुआ सम्मान‘‘डॉ. परदेशीराम वर्मा
अगासदिया एवं वैभव प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पुस्तक विमोचन एवं विमर्श का कार्यक्रम 24.08.24 को भिलाई निवास में सम्पन्न हुआ। कमलेश चंद्राकर लिखित बाल कविताओं के संग्रह का विमोचन हुआ। संग्रह ‘‘स्कूल के दिन आये फिर ‘‘ पर आयोजित संगोष्ठी के मुख्य अतिथि द्वारिका प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि बाल कविताओं की चार किताबें कमलेश चंद्राकर लिख चुके हैं। वे बाल मनोविज्ञान के गहरे जानकार हैं। वे बाल कविता लेखन के क्षेत्र में लगातार यशस्वी हो रहे हैं। आज सोशल मीडिया ने संसार भर को जोड़ दिया है। अमेजन के माध्यम से प्रिंट मीडिया को भी प्रचार, प्रसार बिक्री का लाभ मिल रहा है। दुनियां बदल रही है हम जितना ही बदलती दुनिया को साध सकेंगे आगे जाएंगे।
अध्यक्ष गिरीश पंकज ने कहा कि बाल कविताओं में अब आधुनिक चुनौतियों का भी समावेश हो रहा है। जीवन में पेचीदगी बढ़ी है तो उसका बिम्ब बाल कविताओं में भी आया है। कथाकार गुलबीर सिंह भाटिया ने कहा कि कमलेश की कविताएं बाल मन के अनुरूप है इसीलिए चर्चित हैं। जी.आर. राना ने ‘‘स्कूल के दिन आए फिर‘‘ में बने सुन्दर चित्रों की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि सुन्दर चित्र आधी सफलता है। बच्चा तब आकर्षित होता है जब उसे चीजें अच्छी लगती हैं।
साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा ने कहा कि कमलेश भाषा के प्रति सजग और सिध्द साहित्यकार हैं। गुनगुने काव्य संग्रह से चालीस वर्ष पूर्व कमलेश को पहचान मिली। वे प्रचार से दूर रहकर भी अपनी पहचान बना सके तो केवल रचना की श्रेष्ठता के कारण। वे नारायण लाल परमार की परंपरा को समृध्द कर रहे हैं। कवि रवि श्रीवास्तव ने कमलेश पर केन्द्रित आयोजन में अगासदिया और वैभव प्रकाशन की भूमिका को रचनात्मक कहा। नई पीढ़ी में कमलेश बच्चों के लिए अच्छा लिख रहे हैं। हमें उनसे काफी आशा है। डॉ. सुधीर शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने बताया कि कमलेश चंद्राकर चुप रहकर अपनी रचनाओं के माध्यम से धमाका करने में रूचि रखते हैं।
अपने सम्मान के अवसर पर कवि कमलेश चन्द्राकर ने कहा कि मुझे वरिष्ठ साहित्यकारों ने सदैव प्रोत्साहित किया। विशेषकर डॉ. परदेशीराम वर्मा ने मेरे लेखन के प्रारंभिक काल मुझे स्नेह दिया।
कार्यक्रम में श्रीमती संतोष झांझी, बद्री प्रसाद पारकर, डॉ. रविशंकर नायक, बंशीलाल कुर्रे, बलदाऊ राम साहू, रामबरन कोरी, देवेन्द्र नाथ शर्मा, संजय दानी, अनीता करडेकर, ऋषि गजपाल, हरिसेन, कमलेश वर्मा, शिव कुमार चंद्रा, बलराम चंद्राकर, ओंकार सिंह चंद्राकर, श्रीमती माधुरी अग्रवाल, प्रशान्त कानस्कर, संतराम साहू, रामसेवक वर्मा, एल. एन. मौर्य, ध्रुवदास बघेल, शिवमंगल सिंह महंत, अंतराम साहू सहित दुर्ग भिलाई, रायपुर के साहित्यकार उपस्थित थे। कमलेश चन्द्राकर के बुजुर्ग पिताजी सहित पूरा परिवार इस अवसर पर उपस्थित रहा।
डॉ. परदेशीराम वर्मा
छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को लाभ हुआअगली तीन किस्तें बोलीदाताओं द्वारा सीधे राज्यों को दी जाएंगी 03 AUG 2023 कोयला मंत्रालय ने कोयला खानों की नीलामी से प्राप्त 704 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि छह कोयला धारक राज्यों- छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को हस्तांतरित कर…
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों से विशेष अभियान चलाकर 10 सितम्बर 2024 के भीतर राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। शासकीय भूमि पर अनावश्यक धान बोने की जानकारी होने पर…
श्रीमती चारुमती निर्वाण की बाघों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया 20 अक्टूबर 2023,भारत के उपाध्यक्ष, श्री जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली स्थित ‘ऑल इंडिया फाइन आर्ट्स सोसाइटी’ में जैन मणि कलाकार श्रीमती चारुमती निर्वाण की बाघों के संग्रह पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। “गर्जना भरा पुनरुद्धार – भारत के बाघ”…
दुर्ग, 29 अगस्त 2024/ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 2024 अंतर्गत जिला स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम 29 अगस्त 2024 को बीआरजे शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन दुर्ग द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा छात्राओं एवं शिक्षकों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाते…
कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई नगर में दिनांक 30 अगस्त 2024 से की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को महाविद्यालय परिसर में निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पैन कार्ड के निर्माण के साथ आधार कार्ड में संशोधन की सेवा दी गई नगर पालिक भिलाई के…
दुर्ग, 28 अगस्त 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में ‘‘01 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक राष्ट्रीय पोषण माह 2024’’ के आगामी आयोजन पर राष्ट्रीय पोषण माह 2024 जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित…