दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बोरी-रसमड़ा स्थित जेडी स्टील प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां काम कर रहे ठेकेदार संतोष कुमार श्रीवास्तव (42) की पिघला हुआ लोहा गिरने से मौत हो गई। हादसा 17 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे हुआ। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
मिली जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार श्रीवास्तव प्लांट में ठेकेदारी का काम करते थे। रात करीब 1 बजे मशीन के एक हिस्से का नोजल नीचे आ गया। इसी दौरान मशीन से निकलने वाला गर्म पिघला लोहा उनके शरीर पर गिर गया। लोहे का तापमान करीब 1500 से 1600 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।
हादसे में संतोष गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी मौत हो गई। 18 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए बिहार ले गए।
आग के बीच सीढ़ियों से भागता दिखा व्यक्ति
इस हादसे से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आग की लपटों के बीच एक व्यक्ति सीढ़ियों से नीचे भागता दिखाई देता है। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रहे पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
बिहार के रहने वाले थे संतोष
संतोष कुमार श्रीवास्तव बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के श्यामपुर गांव के रहने वाले थे। वह काम के सिलसिले में छत्तीसगढ़ आए थे और बोरी औद्योगिक क्षेत्र के स्टील प्लांट में ठेकेदारी का काम कर रहे थे।बताया गया है कि प्लांट का निर्माण कार्य अभी चल रहा है और इसके कुछ हिस्सों में काम शुरू हो चुका है। हादसा प्लांट के उसी हिस्से में हुआ, जहां काम चल रहा था।
दूसरे प्लांट में भी मजदूर की मौत का दावा
जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू ने कंपनी प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि करीब दो साल पहले कंपनी के एक दूसरे प्लांट में भी एक मजदूर की जलने से मौत हुई थी। उस समय मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए धरना देना पड़ा था।प्रिया साहू के मुताबिक, विरोध के बाद कंपनी ने उस परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया था। उन्होंने मौजूदा हादसे को लेकर भी कंपनी के रवैये पर नाराजगी जताई है।
कंपनी प्रबंधन से नहीं हो सकी बात
हादसे के मामले में कंपनी के मालिक अभिषेक गोयल से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद कंपनी परिसर जाकर जानकारी लेने का प्रयास किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी प्रबंधन ने मिलने से इनकार कर दिया।फिलहाल, हादसा कैसे हुआ और उस समय सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, इस बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पुलिस ने दर्ज किया मर्ग, जांच जारी
भिलाई के एएसपी शोभराज अग्रवाल के अनुसार, पुलिस ने अंजोरा चौकी में मर्ग दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और मौत से जुड़े तथ्यों का पता लगा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.