दुर्ग-भिलाई। दशहरा, रावण दहन और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले में 20 और 21 अक्टूबर को होने वाले आयोजनों को देखते हुए कुल 766 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिले में 174 स्थानों पर रावण दहन और 532 स्थलों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के आयोजन होंगे। इन सभी जगहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात सुचारु रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
दो क्षेत्रों में बांटी गई सुरक्षा की जिम्मेदारी
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिले को दो हिस्सों में बांटा है। दुर्ग और धमधा क्षेत्र की जिम्मेदारी एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा को दी गई है। वहीं, भिलाई और पाटन क्षेत्र की कमान एएसपी शहर सोबराज अग्रवाल संभालेंगे।दुर्ग, पद्मनाभपुर, मोहन नगर, पुलगांव, धमधा सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा भिलाई नगर, सुपेला, नेवई, स्मृतिनगर, वैशाली नगर, छावनी, जामुल, खुर्सीपार, कुम्हारी और पाटन में भी स्थानीय पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
यातायात व्यवस्था के लिए 103 जवान तैनात
दशहरा और विसर्जन के दौरान सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को तीन जोन में बांटा गया है। यातायात शाखा के 103 जवानों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस जरूरत के अनुसार वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करेगी, ताकि आयोजन स्थलों के आसपास जाम न लगे और आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
532 विसर्जन स्थलों पर रहेगी पुलिस की निगरानी
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित 532 स्थलों और उनसे जुड़े मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाएगी। संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
महिला सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए महिला रक्षा टीम भी तैनात रहेगी। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वय से सुरक्षा व्यवस्था संचालित की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य एवं राष्ट्रीय आपदा बचाव दल और अग्निशमन दल की व्यवस्था भी की गई है।पुलिस प्रशासन का उद्देश्य सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.