छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का प्रभाव अब मौसम पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 3 नवंबर को राज्य के 19 जिलों और 4 नवंबर को 15 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के मध्य और दक्षिणी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका है। बारिश के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
इन 19 जिलों में आज यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 3 नवंबर को बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़ और जशपुर में यलो अलर्ट जारी किया है।इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बस्तर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।
4 नवंबर को इन 15 जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने 4 नवंबर के लिए सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और महासमुंद में यलो अलर्ट जारी किया है।
रायपुर में बादल और बारिश की संभावना
राजधानी रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
जगदलपुर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान जगदलपुर में सबसे अधिक 22 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, रायपुर में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएंमौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.