दुर्ग, 21 अक्टूबर 2026। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आम नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित 42 आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रफुल्ल गुप्ता ने आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों को प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना, भूमि सीमांकन, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका में सुधार और आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने सहित विभिन्न विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए।
उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं देने की मांग
विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा के ग्रामीणों ने गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर केंद्र का नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लोग प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श और जरूरी दवाइयों के लिए इसी केंद्र पर निर्भर हैं। लेकिन पदस्थ नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न शासकीय कार्यों में ड्यूटी लगाए जाने के कारण कई बार केंद्र बंद रहता है। इससे मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। मामले में एसडीएम श्री गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
तीन माह से बंद सुलभ शौचालय से नागरिक परेशान
वार्ड क्रमांक 33 के संतोषी पारा में हुडको क्वार्टर के पास स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय का संधारण कार्य पिछले तीन माह से बंद होने की समस्या भी जनदर्शन में उठाई गई। वार्ड पार्षद ने इस संबंध में आवेदन देकर बताया कि शौचालय का संधारण कार्य बंद होने से वार्डवासियों और आम नागरिकों को परेशानी हो रही है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है।आवेदन में बताया गया कि नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संधारण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, इसके बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। नागरिकों ने जनहित को देखते हुए जल्द संधारण कार्य शुरू कराने के साथ साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की।
11 स्थानों पर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग
इसके अलावा वार्ड क्रमांक 33 के संतोषी पारा, कैंप-2 के विभिन्न इलाकों, विवेकानंद नगर, मजार लाइन और हुडको क्वार्टर सहित 11 स्थानों पर खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने तथा जरूरत के अनुसार नई लाइटें लगाने की मांग भी की गई। इस पर एसडीएम ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.