होम / दुर्ग - भिलाई / भिलाई में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट, 13,933 मतदाताओं की जानकारी में हुआ सुधार; बाकी दावों-आपत्तियों का 6 नवंबर तक होगा निराकरण
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग-भिलाई। मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के तहत भिलाई नगर निगम क्षेत्र में मतदाताओं की जानकारी को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। निगम के सभी पांच जोनों में अब तक कुल 13 हजार 933 मतदाताओं के विवरण में सुधार किया जा चुका है। वहीं, शेष दावों और आपत्तियों का निराकरण 6 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
स संबंध में निगम सभागार में अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम आयुक्त सुरभि सिंह, अपर कलेक्टर लिली थॉमस, खेमलाल वर्मा और अनुविभागीय दंडाधिकारी सोनल डेविड सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम में संशोधन और परिशिष्ट-15 सहित अन्य आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि पांचों जोनों में प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद निर्धारित नियमों के अनुसार मतदाताओं की जानकारी में सुधार किया गया है।
पांच जोनों में इतने मतदाताओं के नामों में हुआ सुधार
- नेहरू नगर जोन-1 : 4,487 मतदाता
- वैशाली नगर जोन-2 : 4,117 मतदाता
- मदर टेरेसा नगर जोन-3 : 2,085 मतदाता
- शिवाजी नगर जोन-4 : 2,595 मतदाता
- जोन-5 : 649 मतदाता
इस तरह अब तक कुल 13,933 मतदाताओं की जानकारी में सुधार किया जा चुका है।
बाकी आपत्तियों का तीन दिन में होगा निराकरण
प्रशासन के अनुसार सभी जोनों में जोन आयुक्त, सहायक निर्वाचन अधिकारी और बूथ स्तर के कर्मचारियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच कर आवश्यक सुधार किए हैं। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को किए गए संशोधनों की जानकारी भी दी गई, जिस पर उन्होंने संतुष्टि जताई।वहीं, शेष दावों और आपत्तियों को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। अधिकारियों को इन मामलों में जरूरी सुधार अगले तीन दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन के मुताबिक, 3 नवंबर तक प्राप्त बाकी दावों और आपत्तियों का निराकरण 6 नवंबर तक किया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवेदनों की जांच कर जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अपडेट रखने के उद्देश्य से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.