होम / दुर्ग - भिलाई / अब घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन से जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग, 2 नवंबर 2026। पेंशनभोगियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया आसान बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बैंक ऑफ बड़ौदा की भिलाई सिविक सेंटर शाखा में पेंशनभोगियों को फेस ऑथेंटिकेशन सुविधा की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली के अवर सचिव श्री प्रवेश कुमार ने 2 नवंबर को शाखा का दौरा किया और अभियान के तहत संचालित जागरूकता गतिविधियों का जायजा लिया।
कार्यक्रम के दौरान पेंशनभोगियों को बताया गया कि अब वे अपने स्मार्टफोन के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का इस्तेमाल कर घर बैठे ही डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इस सुविधा से उन्हें जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए बैंक या किसी अन्य कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इससे न केवल उनके समय और श्रम की बचत होगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया भी अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल तकनीक के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया से अवगत कराना और इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना है।
इस दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के रायपुर अंचल कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक श्री मधुसूदन कुमार एम., दुर्ग क्षेत्र के क्षेत्रीय वित्तीय समावेशन प्रभारी श्री जीतू सिंह तोमर, भिलाई शाखा की अधिकारी सुश्री एयरो फिलिसीटा सहित बैंक के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.