होम / दुर्ग - भिलाई / सेवा सेतु केंद्र से आसान हुई सरकारी सेवाओं की राह, रामशरण को एक साथ मिले आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग, 2 नवंबर 2026। सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए अब नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। शासन की सेवा सेतु केंद्र व्यवस्था आम लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। इसके माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ मिलने से लोगों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं।
इसका लाभ पाटन तहसील के ग्राम खोरपा निवासी रामशरण यादव को भी मिला। उन्होंने आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 3 सितंबर 2026 को तहसील कार्यालय पाटन स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के लगभग एक माह बाद 10 अक्टूबर 2026 को उन्हें तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए।
रामशरण यादव ने बताया कि पहले इन प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाना पड़ता था। इससे काफी समय और मेहनत खर्च होती थी। लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से उन्हें एक ही जगह आवेदन करने की सुविधा मिली और बिना बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाए तीनों प्रमाण पत्र मिल गए।
उन्होंने इस व्यवस्था को आम नागरिकों के लिए राहतकारी बताते हुए कहा कि इससे सरकारी सेवाएं प्राप्त करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।
उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही आवेदन प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में भी पहल की गई है, जिससे आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.