राजनांदगांव 04 अगस्त 2023।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार जिले में घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, रेहडिय़ों में कमर्शियल सिलेंडर के बजाय घरेलू सिलेंडर का उपयोग करने की जानकारी मिल रही थी। इस पर खाद्य निरीक्षकों की टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर जांच की जा रही है। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों पर जप्ती की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में 2 प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग करने पर कार्रवाई की गई है। शासन द्वारा भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश हैं। जिले में घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़िए -   नायब तहसीलदार भी अब कहलायेंगे राजपत्रित अधिकारी: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *