दुर्ग, 23 अक्टूबर 2026। नगरीय निकाय निर्वाचन-2026 की तैयारियों के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23 अक्टूबर को संबंधित नगरीय निकायों में किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम, दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया और निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदाता सूची के संबंध में दावे-आपत्तियां 30 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 3 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
बैठक में नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2026 के लिए नियुक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की जानकारी भी दी गई। नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली, भिलाई-चरोदा तथा नगर पालिका परिषद जामुल के अंतर्गत कुल 170 वार्डों में 744 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन नगरीय निकायों में कुल 5,07,704 मतदाता हैं।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को 23 अक्टूबर 2026 को प्रारंभिक प्रकाशन के समय दर्ज मतदाताओं की संख्या, 21 फरवरी 2026 की स्थिति में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाताओं की संख्या तथा 1 अक्टूबर 2026 की तिथि में पूरक मतदाताओं की संख्या के बारे में भी जानकारी दी गई।
बैठक में निर्वाचक नामावली से संबंधित प्रारूप-क, प्रारूप-ग-1, प्रारूप-ख एवं प्रारूप-ग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।
बैठक के समापन के बाद उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं, ताकि वे मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकें।
इस अवसर पर एडीएम श्री विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सिल्ली थामस, सभी एसडीएम तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.