कुश्ती में रीना राजपुत को प्रथम एवं लिसा बैध को प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान,कोण्डागांव को पदक तालिका में कुल 12 खेलों में मिले स्थान,मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विजित खि़लाफियों का किया सम्मान

कोण्डागांव, 27 सितम्बर 2023/ रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023 में कोण्डागांव की बालिकाओं ने अपना परचम लहराया। जहां पिट्टूल (0-18 वर्ष) बालिका वर्ग में बुनगांव शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठवीं की संजना नेताम, प्रतिभा नेताम एवं नवमीं कक्षा की सविता नाग ने राज्य में प्रथम स्थान अर्जित किया वहीं 18-40 वर्ष महिला वर्ग में रीना राजपुत ने 61-70 किलोग्राम वर्ग में प्रथम स्थान तथा लिसा वैध ने 50 किलो ग्राम वर्ग में द्वितीय स्थान अर्जित किया। पुरूष कुश्ती में 0-18 वर्ग में सोभी राम ने 61-70 किग्रा वर्ग में तथा किरण कश्यप ने 50 किग्रा वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लीना तिवारी ने 40 से अधिक आयु वर्ग में भौरा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह खेलों में 40 से अधिक आयु वर्ग में गिल्ली डंडा पुरूष वर्ग में लक्ष्मण, सुकनाथ, हिरासिंह, घस्सूराम, सुर्जन सिंह तथा महिला कंचा बांटी 0-18 आयु वर्ग में वर्षा, संतोषी, विरेन्द्री, कोमल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गिल्ली डंडा पुरूष 18-40 वर्ग, संखली महिला 0-18 वर्ग, पुरूष बिल्लस 40 से अधिक आयु वर्ग, पुरूष लंगड़ी दौड़ 0-18 वर्ग में कोण्डागांव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस प्रकार कोण्डागांव को कुल 12 खेलों में पदक तालिका में स्थान प्राप्त हुए। जिसमें 02 खेलों में प्रथम, 06 खेलों में द्वितीय एवं 04 खेलों में तृतीय स्थान प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सभी विजित खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इसे भी पढ़िए -   india wins worldcup

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *