कवर्धा। लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम द्वारा शुक्रवार, 9 अक्टूबर को पैदल मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर तथा जिला संगठन प्रभारी पदम कोठारी का मार्गदर्शन प्राप्त है।
कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 2 बजे कांग्रेस भवन, सिग्नल चौक से होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता यहां से पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचेंगे। इसके बाद अंबेडकर चौक पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।
कांग्रेस संगठन ने जिला, शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार की रक्षा को लेकर कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कार्यक्रम का संदेश ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रखा गया है।
जय हिंद, जय कांग्रेस।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.