दुर्ग में हरेराम प्रसाद पर जिला बदर की कार्रवाई, एक साल तक छह सीमावर्ती जिलों में प्रवेश पर रोक आदेश के मुताबिक, सुपेला थाना क्षेत्र की कांट्रेक्टर कॉलोनी निवासी हरेराम प्रसाद पिता दयानाथ प्रसाद को आदेश जारी होने के सात दिनों के भीतर दुर्ग जिले की सीमा से बाहर जाना होगा। इसके साथ ही उसे दुर्ग के अलावा रायपुर, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद और धमतरी जिलों की सीमाओं में भी प्रवेश करने पर रोक लगाई गई है।
यह प्रतिबंध 1 अक्टूबर 2026 से एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में संबंधित जिलों में प्रवेश के लिए जिला दंडाधिकारी की पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
प्रशासन के आदेश में पुलिस अधीक्षक दुर्ग की रिपोर्ट और सुपेला थाना के आपराधिक रिकॉर्ड का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार हरेराम प्रसाद के खिलाफ वर्ष 1999 से अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज होते रहे हैं। इनमें मारपीट, बलवा, रास्ता रोककर धमकाने, हत्या के प्रयास, चोरी और जुआ अधिनियम से जुड़े मामलों सहित करीब 18 प्रकरण शामिल बताए गए हैं।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है। प्रशासन के मुताबिक इन कार्रवाइयों के बावजूद उसके आपराधिक आचरण में अपेक्षित बदलाव नहीं आया।
जिला बदर की कार्रवाई में वर्ष 2025 में दर्ज एक मामले को भी प्रमुख आधार बताया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हरेराम प्रसाद के खिलाफ एक कथित अवैध बांग्लादेशी नागरिक की पहचान छिपाकर उसे अपने घर में रखने का मामला सुपेला थाने में दर्ज किया गया था।इस मामले में अपराध क्रमांक 571/2025 के तहत बीएनएस की धाराओं 318(4), 319(2), 336(3) और 3(5) में प्रकरण दर्ज किए जाने का उल्लेख प्रशासनिक आदेश में है।
कलेक्टर कार्यालय के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट, सुपेला थाना के आपराधिक रिकॉर्ड, गवाहों के कथन और उपलब्ध दस्तावेजों की समीक्षा के बाद जिला बदर की कार्रवाई का निर्णय लिया गया। प्रशासन ने आदेश में क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों की सुरक्षा को कार्रवाई का आधार बताया है।
youtube video link - https://youtube.com/shorts/jv-aXHTFw60
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.