समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

विकसित भारत के संकल्प में वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव बनेगा मार्गदर्शक: सांसद विजय बघेल

दुर्ग, 4 अक्टूबर 2026। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद सभागार में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। समारोह के दौरान वरिष्ठजनों ने गीत-संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बनाया।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/75105102026112741.jpeg

सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया है। उनके अनुभव और जीवन से मिली सीख आने वाली पीढ़ी के लिए बहुमूल्य मार्गदर्शन का काम कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं के साथ वरिष्ठजनों की भागीदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते वर्षों में भारत ने आर्थिक, तकनीकी और अधोसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। वैश्विक चुनौतियों और कोरोना महामारी जैसे कठिन दौर में भी भारत ने अपनी क्षमता का परिचय दिया। स्वदेशी तकनीक और वैक्सीन निर्माण के माध्यम से देश ने संकट का प्रभावी ढंग से सामना किया।

श्री बघेल ने कहा कि देश के विकास की वर्तमान यात्रा में समाज के प्रत्येक वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनिर्माताओं ने जिस मजबूत एवं आत्मनिर्भर भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी आज की पीढ़ी के साथ वरिष्ठ नागरिकों की भी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव युवा पीढ़ी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। सांसद ने समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

बुजुर्गों का अनुभव जीवन में सही दिशा दिखाता है: कलेक्टर अभिजीत सिंह

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों को नमन करते हुए कहा कि समाज के बुजुर्गों का अनुभव उसकी अमूल्य पूंजी है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लंबे समय तक कार्य करते हुए समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि इनमें अनेक ऐसे शिक्षक हैं, जिन्होंने पीढ़ियों को शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारा। इसी तरह सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों ने भी अपने कार्यकाल के दौरान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दी हैं।

कलेक्टर ने अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में उन्होंने जब भी परिवार अथवा समाज के बुजुर्गों से सलाह ली, तो उन्हें ऐसे व्यावहारिक और दूरदर्शी सुझाव मिले, जो उस समय स्वयं उनके लिए सोच पाना संभव नहीं था। उन्होंने युवाओं से अपील की कि जीवन में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति हो तो अपने वरिष्ठों की सलाह जरूर लें। उनका व्यापक अनुभव कई बार कठिन परिस्थितियों में सही रास्ता चुनने में मदद करता है।

समारोह में नागरिक संघ अध्यक्ष श्री सी.एस. पाण्डेय, श्री राधेश्याम साहू, श्री जोसफ, श्री अरुण अग्रवाल, श्री पुरुषोत्तम साहू, पार्षद योगेश्वरी ठाकुर, गणेश निर्मलकर, एल्डरमेन श्री मदन एवं श्री गजानंद, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी श्री आनंद प्रताप गौतम, श्री जयंत ठाकुर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.