दुर्ग, 3 अक्टूबर 2026। शासकीय वाई.वी.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग में गणित परिषद द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से द्वितीय शनिवार को विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विशेष कक्षा में एम.एससी. प्रीवियस एवं फाइनल ईयर के विद्यार्थियों यशी देवांगन, दुर्गेशनंदिनी, तरुण कुमार एवं गुंजा देवांगन द्वारा Pipes and Cistern, Coding and Decoding, Ratio and Proportion तथा BODMAS जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को अध्ययन कराया गया।
कक्षा के दौरान संबंधित विषयों की मूलभूत एवं महत्वपूर्ण अवधारणाओं को सरल एवं रोचक तरीके से समझाया गया तथा विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से प्रश्नों को हल करने की विधि बताई गई। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों को कम समय में सटीकता के साथ हल करने के लिए आवश्यक तकनीकों एवं शॉर्ट ट्रिक्स से भी अवगत कराया गया।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन तथा प्रश्नों को हल करने की उचित रणनीति के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कक्षा के उपरांत विद्यार्थियों की समझ एवं तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए टेस्ट का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम गणित विभाग की अध्यक्ष डॉ. पद्मावती, गणित परिषद के प्रभारी डॉ. राकेश तिवारी एवं डॉ. प्राची सिंह के मार्गदर्शन एवं सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर अध्ययन एवं नियमित अभ्यास हेतु प्रेरणा मिली।
गणित परिषद द्वारा आयोजित यह विशेष कक्षा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक गणितीय ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं प्रश्न-अभ्यास उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। परिषद द्वारा इस प्रकार की कक्षाओं का आयोजन नियमित रूप से प्रत्येक शनिवार किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर मार्गदर्शन एवं अभ्यास का अवसर प्राप्त हो रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.