समाचार विशेष

छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान एवं कौशल विकास शिविर का आयोजन

पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने महिलाओं को अपने कौशल पहचानने और आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा, समर्पण और संकल्प अभियान के अंतर्गत 11 अक्टूबर 2026 को पार्वती कमला सामाजिक शिक्षण समिति, सुरु फाउंडेशन एवं पार्वती स्व सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान, कानूनी सलाह, कौशल विकास एवं रोजगार उन्नयन शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री माननीय श्री प्रेमप्रकाश पांडे जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/48813102026122734.jpeg

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पांडे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और समर्पण के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कुछ न कुछ नैसर्गिक गुण होते हैं। आवश्यकता इस बात की है कि हम अपने गुणों और क्षमताओं को पहचानें तथा अपने कौशल को विकसित करते हुए निरंतर सीखने और आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने महिलाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभा को पहचानें, घरेलू कार्यों से जुड़े कौशल को निखारें और उन्हें रोजगार एवं आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाएं। उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को सेवा के कार्यों से जुड़ने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए।

संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सोनाली माधवन ने संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को घर बैठे रोजगार के अवसरों से जुड़ने, अपने हुनर को विकसित करने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया।

शिविर में महिलाओं को कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी संस्था की कानूनी सलाहकार अधिवक्ता श्रीमती जया श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या परेशानी की स्थिति में सही जानकारी प्राप्त करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर महिलाओं को उचित मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया।

स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श के लिए डॉ. अभिनव, डॉ. नाविल शर्मा, डॉ. खरे, डॉ. प्रदीप चौधरी, डॉ. सतिंदर सिंह एवं डॉ. ज्योत्सना मिश्रा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

रक्तदान के प्रति युवाओं में जागरूकता और उत्साह बढ़ाने के लिए रेड ड्रॉप ब्लड डोनेशन से जुड़े सूरज साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, कौशल विकास एवं रोजगार उन्नयन के विषय में संस्था की सदस्य श्रीमती विनीता संध्या एवं श्रीमती निशा राजश्री ने महिलाओं को जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को अपने हुनर का उपयोग कर घर बैठे कार्य करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा देने वाले सभी सहयोगियों के योगदान की सराहना करते हुए संस्था की ओर से उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती कांति वर्मा, उपासना साहू, निकिता सिंग्ने, सरोज टहनगुरिया, गोल्डी सोनी, पद्मनाभन, ऋतुराज, तिलक यादव, रजनीकांत पांडे, किरण भोसले, प्रभारानी साहू, सीमा तिवारी, जाकिर भाई, विशाल दीप नायर, डॉ. दीनदयाल साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने शिविर में उपलब्ध विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लिया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव श्री अमरजीत सिंह चहल ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, कानूनी सलाहकारों, रक्तदान के लिए जागरूकता अभियान से जुड़े सहयोगियों, सदस्यों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता, महिला सशक्तीकरण, कानूनी जागरूकता, रक्तदान और कौशल विकास के माध्यम से समाज में सेवा, सहयोग एवं आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
6540_1791288404.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.