दुर्ग, 10 अक्टूबर 2026। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने भिलाई नगर निगम के अधिकारियों को नागरिक सेवाओं में तेजी लाने और आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की जिम्मेदारी है और सेवाओं में अनावश्यक देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दीपावली से पहले पूरे शहर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त कर भिलाई को कचरामुक्त बनाने तथा अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ने भिलाई नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और लंबित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने, नागरिकों के प्रति संवेदनशील रहने और योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक श्री नीलेश क्षीरसागर, सूडा के सीईओ श्री सुमीत अग्रवाल और भिलाई नगर निगम की आयुक्त सुश्री सुरुचि सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री बोरा ने जोन कमिश्नरों, उपायुक्तों और अपर आयुक्तों को प्रतिदिन सुबह अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर सफाई, नागरिक सुविधाओं और चल रहे कार्यों की स्थिति का आकलन करें। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों और कार्यों की प्रगति की जानकारी निर्धारित ग्रुप में साझा की जाए, ताकि समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रमुख सचिव ने सभी जोन कमिश्नरों को दीपावली से पहले भिलाई को कचरामुक्त बनाने का लक्ष्य दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत कचरा प्रबंधन, प्रसंस्करण संयंत्रों की स्थापना और उनके संचालन से संबंधित कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित करने और स्वच्छता व्यवस्था की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए।
बैठक में 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर श्री बोरा ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने, तकनीकी बाधाओं को तत्काल दूर करने और निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि विकास योजनाओं का लाभ नागरिकों को समय पर मिल सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने आवास निर्माण में बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखने पर बल दिया। उन्होंने आवासों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सभी के लिए सुगम बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र हितग्राहियों के लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण करने को कहा। ई-बस सेवा योजना को शुरू करने की तैयारियों में भी तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
श्री बोरा ने जल प्रदाय व्यवस्था, जल संरक्षण, मिशन अमृत और तालाबों के रखरखाव से जुड़े कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने जल स्रोतों को संरक्षित करने और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
वित्तीय मामलों की समीक्षा के दौरान उन्होंने संपत्ति कर वसूली, ग्रीन बॉन्ड, बिजली बिलों और अन्य राजस्व संबंधी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने निगम की आय बढ़ाने और राजस्व संग्रहण व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ऑनलाइन नागरिक सेवाओं, ई-ऑफिस और अन्य डिजिटल व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।
प्रमुख सचिव ने निदान-1100 के माध्यम से प्राप्त नागरिक शिकायतों की नियमित समीक्षा करने और उनका निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा लंबित शिकायतों और प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सेवाओं के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाए।
बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य, संयुक्त संचालक श्री मिथिलेश अवस्थी, मुख्य अभियंता श्री राजेश शर्मा सहित विभाग, सूडा और भिलाई नगर निगम के अधिकारी एवं अभियंता मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.