कहलगाँव/छत्तीसगढ़। दिनांक 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित पांच दिवसीय ध्यान-साधना शिविर का विधिवत समापन हुआ। शिविर का आयोजन श्री कबीर पारख निकेतन, कहलगाँव, जिला भागलपुर (बिहार) के संस्थापक एवं पूज्य संत श्री अभय साहेब जी के संरक्षण, मार्गदर्शन और निर्देशन में किया गया।
कहलगाँव/छत्तीसगढ़। दिनांक 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित पांच दिवसीय ध्यान-साधना शिविर का विधिवत समापन हुआ। शिविर का आयोजन श्री कबीर पारख निकेतन, कहलगाँव, जिला भागलपुर (बिहार) के संस्थापक एवं पूज्य संत श्री अभय साहेब जी के संरक्षण, मार्गदर्शन और निर्देशन में किया गया।
शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पांच दिनों तक आयोजित सत्संग एवं प्रवचन में पूज्य संत श्री अभय साहेब ने सद्गुरु कबीर जी के दोहों और उनके जीवन-दर्शन के माध्यम से श्रद्धालुओं को सद्मार्ग पर चलने तथा अपने जीवन को परमार्थ के कार्यों में समर्पित करने के लिए प्रेरित किया।
संत अभय साहेब ने कहा कि सांसारिक जीवन में रहते हुए भी व्यक्ति परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मानव सेवा और परमार्थ के कार्यों में योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीवन में भटकाव से बचने के लिए सद्गुरु की शरण ग्रहण करनी चाहिए। सद्गुरु न केवल जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं, बल्कि सांसारिक बंधनों से मुक्ति का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं।
शिविर के अंतिम दिवस बाल संस्कार शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने सहभागिता की। संत अभय साहेब के प्रेरणादायी प्रवचनों का लाभ लेने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु एवं भक्तगण शिविर में पहुंचे।
शिविर को सफल बनाने में प्रमुख ट्रस्टी डॉ. हीरालाल साहू, प्रबंध समिति अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार साहू, ट्रस्ट अध्यक्ष आत्माराम साहू, उपाध्यक्ष शिव कुमार साहू, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती प्रेमलता साहू तथा युवा प्रकोष्ठ के संयोजक वेदप्रकाश साहू सहित प्रेमा दास, फकीर राम, विनोद साहू, भरत लाल साहू, के.पी. साहू, रामाधार साहू, गौकरण लाल साहू, एम.के. साहू, परमानन्द वर्मा, उर्मिला साहू, लक्ष्मी साहू एवं शीला साहू का विशेष योगदान रहा।
यह जानकारी आश्रम के मीडिया प्रभारी डॉ. दीनदयाल साहू ने दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.