दुर्ग, 12 अक्टूबर 2026। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव रविवार रात दुर्ग में आयोजित अग्रसेन जयंती समारोह में शामिल हुए। महाराजा अग्रसेन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव तथा सांसद श्री विजय बघेल भी उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि समाज सेवा अग्र बंधुओं के संस्कारों में रची-बसी है। महाराजा अग्रसेन ने समाज को एकता, सहयोग और सेवा का मार्ग दिखाया। उनका जीवन परोपकार, सद्भाव और समानता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके आदर्श आज भी संपूर्ण मानवता को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने सत्य, अहिंसा और समानता को सदैव जीवन का मूल आधार माना। श्री साव ने कहा कि अग्रसेन समाज के सिद्धांत सामूहिक सहयोग, न्याय और सामाजिक उत्थान की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा अग्रसेन को नमन करते हुए समाज के सभी लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने सामाजिक एकता और आपसी सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से समाज में एक ईंट और एक रुपये की अनूठी परंपरा की शुरुआत की थी। इस पहल ने समाज में बंधुत्व, सहयोग और सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज आज भी इन आदर्शों को आत्मसात करते हुए निरंतर प्रगति कर रहा है।
सांसद श्री विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि ईमानदारी के साथ सेवा करना समाज का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सेवा और सहयोग की यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी तथा इससे प्रेरणा लेकर अन्य समाज भी जनसेवा की भावना को अपनाएंगे। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को अग्रसेन जयंती की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान अग्रवाल समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों तथा प्रतिभावान विद्यार्थियों को समाज की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, वरिष्ठ नागरिक श्री सुरेन्द्र कौशिक, श्री देवनारायण चन्द्राकर सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, अग्रवाल समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.