दुर्ग, 05 अक्टूबर 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग की पाटन परियोजना के अंतर्गत ग्राम सेलूद में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नवजात शिशुओं की माताओं और गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार किट वितरित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री यादव ने कहा कि बच्चे के व्यक्तित्व और संस्कारों की आधारशिला जन्म के बाद ही नहीं, बल्कि गर्भावस्था के समय से ही रखी जाती है। गर्भवती माता का स्वास्थ्य, उसका मानसिक वातावरण और सकारात्मक सोच गर्भस्थ शिशु के विकास पर प्रभाव डालते हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन विकासखंड के सेलूद में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से माताओं को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की माताओं को पोषण किट का वितरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे ही मजबूत एवं सशक्त समाज की नींव तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के प्रारंभिक विकास पर परिवार के साथ-साथ समाज और शासन की भी जिम्मेदारी है।
गर्भ संस्कार के महत्व को समझाते हुए श्री यादव ने लव-कुश और रावण-विभीषण का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि एक ही माता-पिता की संतान होने के बावजूद उनके संस्कार और व्यक्तित्व अलग रहे। इससे यह समझा जा सकता है कि बच्चे के विकास में वातावरण और संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने कहा कि पहले गर्भ संस्कार की परंपराएं मुख्य रूप से परिवारों तक सीमित रहती थीं, लेकिन अब शासन भी गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता को प्राथमिकता दे रहा है। गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए पोषण किट प्रदान की जा रही हैं।
मंत्री श्री यादव ने पुंसवन संस्कार, गोद भराई, अन्नप्राशन और स्वस्थ शिशु जैसी गतिविधियों को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जोड़ते हुए इनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां परिवार और समाज में मातृ-शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने में उपयोगी साबित हो सकती हैं।
उन्होंने गर्भवती महिलाओं से सकारात्मक सोच रखने और अच्छे साहित्य का अध्ययन करने का आग्रह किया। उनके अनुसार गर्भावस्था के दौरान शांत, प्रसन्न और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना परिवार के लिए महत्वपूर्ण है।
मंत्री ने सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में नशे से दूर रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घर का वातावरण बच्चों के व्यवहार, स्वास्थ्य और संस्कारों को प्रभावित करता है। इसलिए अभिभावकों को स्वयं भी नशे जैसी आदतों से दूर रहना चाहिए और बच्चों के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए श्री यादव ने कहा कि आवश्यकता से अधिक मोबाइल का उपयोग भी एक तरह की आदत बनता जा रहा है। अभिभावकों को अपने मोबाइल उपयोग को नियंत्रित करने के साथ बच्चों को भी तकनीक के संतुलित इस्तेमाल के लिए प्रेरित करना चाहिए।
मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के लिए अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बनाने के लिए लोगों से खिलौने दान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों को सीखने का बेहतर अवसर मिल सकता है और आंगनबाड़ी केंद्रों में ऐसा वातावरण विकसित किया जाना चाहिए, जहां बच्चे सहजता से सीख और खेल सकें।
कार्यक्रम के दौरान “हर मुनगा, घर-घर मुनगा” का संदेश भी दिया गया। इसके माध्यम से घर-घर मुनगा पौधे लगाने और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक, सरपंच श्री खिलेश मार्कण्डेय सहित जितेंद्र वर्मा, सुरेन्द्र कौशिक, छाया वर्मा, दिलीप साहू, हर्षा चंद्राकर, लोकमणि चंद्राकर, दिव्या कलिहारी, तिलोत्तमा मोदघरे, राकेश साहू, रानी बंछोर, खेमीन साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.