बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण, शिक्षा और संस्कार जरूरी दुर्ग, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पिपरछेड़ी में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय कुमार साहू ने बच्चों के स्वस्थ एवं सर्वांगीण विकास, शिक्षा तथा बेहतर भविष्य के निर्माण में परिवार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि बच्चे के जन्म के साथ माता-पिता की जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती, बल्कि उसके पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कारों पर निरंतर ध्यान देना भी आवश्यक है। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान माताओं के स्वास्थ्य एवं पौष्टिक आहार का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी से परामर्श लेने की सलाह दी।
अजय कुमार साहू ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए परिवार का स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन और नियमित सहभागिता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों ने योजनाओं से प्राप्त राशि के सदुपयोग से संबंधित अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर चार महिलाओं की गोदभराई की रस्म तथा छह माह की आयु पूर्ण कर चुके चार बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। महिलाओं और बच्चों के लिए कुर्सी दौड़, मटका फोड़ और रंगोली प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रेडी टू ईट से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन, पौष्टिक थाली प्रदर्शन और न्यौता भोज का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन का सम्मान किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक शशि रैदास, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तम कुंवर, सहायिका पूर्णिमा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.