रायगढ़। दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने होटल, मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को विभाग की टीम ने रायगढ़ स्थित अलंकार होटल के कारखाने का निरीक्षण किया। जांच के दौरान साफ-सफाई में कई कमियां सामने आईं, जिसके बाद संचालकों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारखाने में तैयार हो रही मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई और कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए
खाद्य विभाग की टीम ने निरीक्षण के दौरान सेव, कुंदा और चमनचम सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के साथ खाद्य सामग्री की गुणवत्ता बनाए रखना जरूरी है। इसी उद्देश्य से शहर और जिले के अन्य होटलों एवं खाद्य संस्थानों में भी लगातार जांच की जा रही है।
रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य पदार्थों के नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा।इससे पहले रक्षाबंधन सहित अन्य त्योहारों के दौरान भी खाद्य विभाग ने मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर नमूने लिए थे। लैब रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई थी।
पहले भी चलाया जा चुका है 'बने खाबो-बने रहिबो 2.0' अभियान
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने इससे पहले अगस्त महीने में 'बने खाबो-बने रहिबो 2.0' अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत कलकत्ता स्वीट्स, आशीर्वाद ट्रेडर्स, कतारो रेस्टोरेंट सहित होटल, ढाबों, मिठाई दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों की जांच की गई थी।सप्ताहभर चले इस अभियान के दौरान 20 से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया था। टीम ने शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों में भी पहुंचकर खाद्य सामग्री की जांच की और सैंपल एकत्र किए थे।दीपावली से पहले शुरू हुई इस जांच का उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट और अस्वच्छता पर रोक लगाना है, ताकि त्योहार के दौरान लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री मिल सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.