होम / दुर्ग - भिलाई / शासकीय स्कूल के व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को प्राणिशास्त्र में पीएचडी की उपाधि
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग, 27 सितंबर 2026। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग ने शासकीय हाई स्कूल मंगहूर में पदस्थ व्याख्याता दुर्गाप्रसाद साहू को प्राणिशास्त्र (Zoology) विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान किए जाने की औपचारिक घोषणा की है। साहू वर्तमान में विकासखंड दुर्गूकोंदल, जिला उत्तर बस्तर कांकेर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
दुर्गाप्रसाद साहू ने अपना शोध कार्य “A Correlational Study Between Groundwater Heavy Metals of Rajnandgaon District and Related Human Health Problems” विषय पर किया। उनके शोध में राजनांदगांव जिले के भूजल में मौजूद भारी धातुओं तथा उनसे जुड़े मानव स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों के बीच संभावित संबंध का अध्ययन किया गया है।
उन्होंने यह शोध शासकीय वी.वाई.टी. स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के प्राणिशास्त्र विभाग में संचालित शोध केंद्र के माध्यम से पूरा किया। शोध कार्य के दौरान उन्हें विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या कुमुदिनी मिंज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।शोध प्रबंध के मूल्यांकन के बाद परीक्षकों से सकारात्मक रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसके पश्चात आयोजित Viva-Voce (मौखिक परीक्षा) में सफलतापूर्वक सम्मिलित होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी उपाधि के लिए पात्रता संबंधी आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।दुर्गाप्रसाद साहू की इस शैक्षणिक उपलब्धि पर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.