होम / दुर्ग - भिलाई / हिंदी के प्रचार-प्रसार का संदेश देते हुए सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट, भिलाई में हिंदी पखवाड़े का समापन
दुर्ग - भिलाई
भिलाई। सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट (एसआरयू), भिलाई में 14 से 28 सितंबर 2026 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ किया गया। पखवाड़े का शुभारंभ 14 सितंबर को महाप्रबंधक, प्रभारी (वित्त एवं लेखा) श्री आर.सी. भोई द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसआरयू, भिलाई के महाप्रबंधक श्री संदीप श्रीवास्तव ने की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री आर.सी. भोई ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा ठेका श्रमिकों को कार्यालयीन कार्यों में अधिकाधिक हिंदी के प्रयोग तथा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने एसआरयू, भिलाई को प्राप्त पुरस्कारों का उल्लेख करते हुए हिंदी के प्रयोग को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। इसके बाद डॉ. प्रियंका दास ने पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों, जिसमें कार्यशाला, हिंदी नारा, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल थीं, की जानकारी दी।
अध्यक्षीय संबोधन में श्री संदीप श्रीवास्तव ने सभी कार्मिकों से हिंदी को दैनिक कार्यप्रणाली में अपनाने और इसे जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इसमें एसआरयू, भिलाई के पूर्व राजभाषा अधिकारी एवं कला-परम्परा के संपादक डॉ. डी.पी. देशमुख को मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। कार्यशाला का विषय “राजभाषा हिंदी के विकास में छत्तीसगढ़ का योगदान” रहा।
विषय पर प्रकाश डालते हुए डॉ. देशमुख ने छत्तीसगढ़ की हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि हिंदी की प्रारंभिक कहानियों में चर्चित “एक टोकरी भर मिट्टी” के रचनाकार पंडित माधव राव सप्रे छत्तीसगढ़ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने खैरागढ़ में जन्मे पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी के साहित्यिक योगदान का भी उल्लेख किया, जिन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रीय पत्रिका सरस्वती का संपादन किया। इसके अलावा पद्मश्री डॉ. मुकुटधर पाण्डेय, पद्मश्री पं. श्यामलाल चतुर्वेदी, पं. सुंदरलाल शर्मा और लाला जगदलपुरी सहित अनेक साहित्यकारों एवं शिक्षाविदों के हिंदी भाषा के विकास में योगदान को रेखांकित किया।
इस अवसर पर इकाई प्रमुख श्री विशाल शुक्ल ने कहा कि अनुभवी एवं विषय के जानकार व्यक्तित्वों के मार्गदर्शन से हिंदी को और अधिक समृद्ध तथा प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने डॉ. डी.पी. देशमुख को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध, नारा और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को हिंदी के प्रति अपनी रचनात्मकता एवं ज्ञान प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह 28 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाप्रबंधक, प्रभारी (वित्त एवं लेखा) श्री आर.सी. भोई तथा अध्यक्ष महाप्रबंधक, एसआरयू, भिलाई श्री संदीप श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री आर.सी. भोई ने हिंदी के प्रति कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संयंत्र के कार्मिक अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं श्री संदीप श्रीवास्तव ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की।
इसके बाद मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
हिंदी निबंध प्रतियोगिता में विजेता:
हिंदी नारा प्रतियोगिता में विजेता:
हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता:
कार्यक्रम का संचालन राजभाषा विभाग के अमितेष पुरोहित ने किया। समापन समारोह में एसआरयू, भिलाई के बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.