समाचार विशेष

दुर्ग - भिलाई

सेवा सेतु शिविर में दूसरे दिन भी पहुंची नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ शिकायतों का समाधान

दुर्ग, 25 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा नागरिकों को उनके घर के नजदीक शासकीय सेवाओं और समस्याओं के निराकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सेतु शिविर लगाए जा रहे हैं। 23 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 8 अक्टूबर तक निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगा।

https://samacharvishesh.com/super-samachar-admin/news_master/upload/25325092026120139.jpeg

अभियान के तहत गुरुवार को तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, शिक्षक नगर और तुलाराम कन्या विद्यालय, आर्य नगर में शिविर आयोजित किया गया। इन शिविरों में संबंधित 10 वार्डों के लोगों को विभिन्न नागरिक सेवाओं से जुड़ी जानकारी देने के साथ आवेदन जमा करने और समस्याएं दर्ज कराने की सुविधा दी गई।शिविर के दूसरे दिन नागरिकों की ओर से अलग-अलग समस्याओं और सेवाओं से संबंधित 16 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सफाई से जुड़ी शिकायतों का अधिकारियों ने मौके पर ही निराकरण किया। वहीं अन्य आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए पात्र मामलों में नियमानुसार जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।सेवा सेतु शिविर के जरिए नागरिकों को छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। एक ही स्थान पर आवेदन लेने के साथ संबंधित विभागों द्वारा उनके निराकरण की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

महापौर ने किया शिविरों का निरीक्षण

नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आर्य नगर स्थित तुलाराम कन्या विद्यालय और शिक्षक नगर स्थित तिलक कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में लगे शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए नागरिकों से प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। महापौर ने अधिकारियों को पात्र मामलों में समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एमआईसी सदस्य देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद शेखर चन्द्राकर, पार्षद विद्यावती सिंह, रंजीता पाटिल, सवित्री दमाहे, लोकेश्वरी ठाकुर और मनीषा सोनी, एल्डरमेन अनूप सोनी सहित कार्यपालन अभियंता सलीम सिद्दीकी, सहायक अभियंता एवं नोडल अधिकारी गिरीश दीवान, सहायक अभियंता एवं नोडल अधिकारी राजेन्द्र ढबाले तथा निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

26 सितंबर को सिकोला भाठा और कुशाभाऊ ठाकरे विद्यालय में शिविर

सेवा संकल्प अभियान के अगले चरण में शनिवार, 26 सितंबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिकोला भाठा और कुशाभाऊ ठाकरे विद्यालय में सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में संबंधित वार्डों के नागरिक अपनी समस्याओं और विभिन्न सेवाओं से जुड़े आवेदन जमा कर सकेंगे।

शिविर में वार्ड क्रमांक 14 सिकोला भाठा, 15 सिकोला बस्ती दक्षिण, 16 सिकोला बस्ती उत्तर, 17 औद्योगिक नगर उत्तर, 18 औद्योगिक नगर दक्षिण, 19 कैलाश नगर दक्षिण, 20 शहीद भगत सिंह उत्तर, 21 तितुरडीह, 22 स्टेशन पारा, 24 आमदी मंदिर, 59 कातुलबोर्ड पूर्व और 60 कातुलबोर्ड पश्चिम के नागरिक शामिल हो सकेंगे।नगर निगम ने संबंधित वार्डों के लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्या या आवेदन से जुड़े जरूरी दस्तावेज साथ लेकर शिविर में पहुंचें, ताकि उनकी समस्या पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO व्हाट्सऐप और मेटा को लगाई फटकार - सुप्रीमकोर्ट ने
6975_1770125594.jpeg
7888_1771776115.jpeg
9428_1790327057.jpeg
9428_1790327057.jpeg
3158_1790326702.jpeg
7888_1771776115.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी

ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com

फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497

पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़

मुख्य लिंक
अन्य लिंक
About

समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Disclaimer

समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।

Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.