होम / बलौदाबाजार / छत्तीसगढ़: ‘सुअर-काला’ कहने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, 19 वर्षीय युवक की मौत के मामले में दोस्त गिरफ्तार
बलौदाबाजार
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दो दोस्तों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने 19 वर्षीय आदित्य टंडन की मौत के मामले में उसके ही दोस्त किशन साहू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, किशन साहू (19) को शक था कि आदित्य टंडन उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। इसके अलावा आदित्य उसके रंग-रूप को लेकर भी मजाक करता था और उसे अपमानजनक नामों से चिढ़ाता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले से तनाव चल रहा था।
डैम के पानी में मिला था युवक
पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे गिधौरी और घटमड़वा के बीच स्थित डैम के पानी में एक युवक का शव मिला था। सूचना मिलते ही गिधौरी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान आदित्य टंडन (19) के रूप में की गई।शुरुआती जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस को मामले में संदेह हुआ। इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई गई।
CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि 13 नवंबर की दोपहर आदित्य को किशन साहू के साथ घटमड़वा एनीकट की ओर जाते देखा गया था।इसके आधार पर पुलिस ने किशन को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की। पुलिस ने मामले में इस्तेमाल किए गए औजार को भी बरामद किया है।
बहन को लेकर था शक
पुलिस के मुताबिक, किशन को शक था कि आदित्य उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। साथ ही दोनों के बीच रंग-रूप को लेकर भी अक्सर विवाद होता था। इन्हीं बातों को लेकर किशन नाराज था।पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते उसने आदित्य पर हमला किया और बाद में उसके शव को डैम के पानी में फेंक दिया।
पुलिस और साइबर सेल की टीम ने किया खुलासा
एसडीओपी केके वासनिक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर गिधौरी पुलिस, एफएसएल और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले की जांच की। CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया।पुलिस ने किशन साहू के खिलाफ गिधौरी थाने में अपराध क्रमांक 239/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) में मामला दर्ज किया है। आरोपी को 15 नवंबर को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामिनी : सोनी त्रिपाठी
ईमेल आईडी : developer.samacharvishesh@gmail.com
फ़ोन : +91-9752361865, 8269236497
पता : 45B/14 नेहरू नगर वेस्ट, भिलाई - 490020, छत्तीसगढ़
समाचार विशेष एक राष्ट्रीय हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। इस न्यूज़ वेबसाइट के माध्यम से हम सभी ताज़ा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तूत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ वेबसाइट का मुख्य उददेश्य केवल और केवल आपको सच से अवगत कराना है। विज्ञापन अवम किसी भी खबर को प्रकाशित करवाने के लिए दिए गए फ़ोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
समाचार विशेष मे समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के लिये साईट के कुछ तत्वो मे उपयोगकर्ताओ के द्वारा प्रस्तूत सामग्री जैसे (समाचार,विडियो,फोटो) इत्यादी शामिल होगी | समाचार विशेष मे प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिये संवाददाता/खबर देने वाला स्वंम जिम्मेदार होगा, इस तरह के सामग्रियो के लिये समाचार विशेष कोई जिम्मेदारी स्वीकार नही करती है। सभी विवादो का न्याय क्षेत्र दुर्ग (छत्तीसगढ़) होगा।
Copyright 2025-26 Samachar Vishesh - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.